कनाडा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में सूफी परंपरा और आध्यात्मिक संवाद पर होगा विशेष मंथन

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 13-05-2026
The 2026 Canada Literature Festival will feature a special deliberation on the Sufi tradition and spiritual dialogue.
The 2026 Canada Literature Festival will feature a special deliberation on the Sufi tradition and spiritual dialogue.

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली

कनाडा में आयोजित होने जा रहे Canada Literature Festival 2026 में इस वर्ष भारतीय आध्यात्मिकता, सूफी विचारधारा और सांस्कृतिक संवाद की विशेष झलक देखने को मिलेगी। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक आयोजन में विभिन्न देशों से आए विद्वान, लेखक, चिंतक और आध्यात्मिक हस्तियां भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान “Confluence of Faiths” यानी आस्थाओं के संगम से लेकर “Poetry of Presence” जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी।

इस आयोजन में शामिल होने वाले वक्ताओं ने कहा कि यह केवल साहित्यिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता, आध्यात्मिक चेतना और वैश्विक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद है। कनाडा के शहर मिसिसॉगा और टोरंटो में आयोजित होने वाले इन विशेष सत्रों में सूफी परंपरा, आध्यात्मिक अनुभव और आंतरिक जागरण पर विचार साझा किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक विरासत और सूफी परंपरा को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। खासतौर पर Ajmer Sharif की सूफी शिक्षाओं और प्रेम, करुणा तथा आध्यात्मिक एकता के संदेश पर चर्चा केंद्रित रहेगी।

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें Meenakashi Lekhi, Vikas Swarup, Yakub Mathew, Lama Aria, R K Kaul और हैरी मान शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आए ये वक्ता साहित्य, अध्यात्म और सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से वैश्विक सौहार्द का संदेश देंगे।

कार्यक्रम का पहला प्रमुख सत्र 14 मई को शाम 6 बजे आयोजित होगा, जिसका विषय “Seeking the Infinite” रखा गया है। यह सत्र मिसिसॉगा स्थित Apollo Convention Centre में होगा। इसमें जीवन के आध्यात्मिक आयाम, ईश्वर की खोज और मानव चेतना के गहरे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद 16 मई को सुबह 11 बजे टोरंटो के Noel Ryan Theatre में “The Poetry of Presence: Sufi Wisdom from Ajmer Sharif” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस सत्र में अजमेर शरीफ की सूफी परंपरा, प्रेम और आध्यात्मिक शांति के संदेश को कविता, विचार और संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम दुनिया भर में भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक “सॉफ्ट पावर” को मजबूत करते हैं। भारतीय सूफी परंपरा सदियों से प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देती आई है, और आज वैश्विक तनाव और विभाजन के दौर में इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और विचारधाराओं के लोगों को एक साझा मंच पर लाने में सफल होगा। उनका मानना है कि साहित्य और अध्यात्म के माध्यम से ही समाज में स्थायी शांति और पारस्परिक सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

कनाडा लिटरेचर फेस्टिवल 2026 को भारत और कनाडा के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। यह मंच न केवल साहित्यिक विचारों के आदान-प्रदान का अवसर देगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर एकता, सहिष्णुता और आध्यात्मिक जागरण का संदेश भी फैलाएगा।