विश्व टीम स्नूकर : चीन बी टीम ने भारत को पहले मैच में हराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
World Team Snooker: China B team beat India in the first match
World Team Snooker: China B team beat India in the first match

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
पूर्व चैम्पियन भारत को विश्व टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के पहले मैच में मंगलवार को चीन ‘बी’ टीम ने 3 . 2 से हरा दिया ।
 
तीन टीमों के ग्रुप बी में इस हार के बाद भारत को बुधवार को तुर्किये के खिलाफ हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी ।
 
मुकाबला 2 . 2 से बराबर रहने के बाद आदित्य मेहता निर्णायक मुकाबले में झोउ जिन्हाओ से हार गए ।
 
इससे पहले जिन्हाओ ने पंकज आडवाणी को हराया था । झोउ और जिन्हाओ ने मिलकर आडवाणी और मेहता को युगल मुकाबले में हराकर 2 . 1 से बढत बनाई । आडवाणी ने मा हेलोंग को हराकर भारत को मुकाबले में लौटाया । मेहता ने पहले मुकाबले में हेलोंग को मात दी थी ।