आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 23 वर्षीय केविन विकहम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह उसका आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-2027 चक्र का अंतिम दौरा है।
पहला टेस्ट में 28 अक्टूबर से मीरपुर और दूसरा टेस्ट मैच पांच नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज ने सीमित ओवरों की टीम के कप्तान शाई होप को तीनों प्रारूपों में लगातार खेलने के बाद आराम दिया है। होप अभी भारत के खिलाफ चल रही टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज की अगुवाई कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज की टीम 18 अक्टूबर को बांग्लादेश पहुंचेगी और 22 से 24 अक्टूबर तक ढाका में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपाल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमर रोच, जेडन सील्स, केविन विकहम।