स्वियातेक वुहान ओपन के अंतिम 16 में पहुंची

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-10-2026
Swiatek reaches last 16 at Wuhan Open
Swiatek reaches last 16 at Wuhan Open

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इगा स्वियातेक ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके बुधवार को यहां वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई।
 
छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता स्वियातेक ने दूसरे दौर के मैच में पोलैंड की अपनी हमवतन मैग्डेलेना फ्रेच को 6-2, 6-1 से हराया।
 
स्वियातेक इस डब्ल्यूटीए 1,000 स्तरीय टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। उनका अगला मुकाबला एशलीन क्रूगर या लैनलाना तारारुडी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
 
इस बीच दूसरे दौर के अन्य मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने ल्यूडमिला सैमसनोवा को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया जबकि विश्व रैंकिंग में 170वें स्थान पर काबिज सोनाय कार्टल ने नौवीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक को 6-0, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।