तीन भारतीय विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
Three Indians in final of World Athletics Under-20 Championships
Three Indians in final of World Athletics Under-20 Championships

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भालाफेंक खिलाड़ी आशीष यादव और टी धरणीधरन के साथ चक्काफेंक खिलाड़ी अमानत कम्बोज ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करके फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
 
यादव पुरूषों के भालाफेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन दौर में 69 . 87 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे और कुल दूसरा स्थान हासिल किया । दक्षिण अफ्रीका के जान हेंडरिक हेमैंस 76 . 02 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर रहे ।
 
धरणीधरन 68 . 07 मीटर का थ्रो फेंककर बारहवें और आखिरी स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाई ।
 
भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा के नाम इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड है जिन्होंने 2016 में पोलैंड में 86 . 48 मीटर का थ्रो फेंका था ।
 
महिलाओं के चक्काफेंक में अमानत ने ग्रुप ए में 52 . 58 मीटर का थ्रो फेंककर छठा स्थान हासिल किया और कुल 12वें स्थान पर रहे ।
 
चीन की सू यिशिन 58 . 06 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष रही ।
 
मोगली वेंकटराम पुरूषों के 800 मीटर सेमीफाइनल में पहुंच गए जबकि उविन आनंद बाहर हो गए । वेंकटराम ने पांचवीं हीट में एक मिनट 52 . 81 सेकंड का समय निकाला । आनंद पहली हीट में 30वें स्थान पर रहे ।
 
भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम पहले दौर में ही अपनी हीट में चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गई ।