यात्रा की थकान से उबरकर न्यूजीलैंड दौरे का जीत के साथ आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
Team India will look to overcome the fatigue of the travel and start their New Zealand tour with a win.
Team India will look to overcome the fatigue of the travel and start their New Zealand tour with a win.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पिछली दो टी20 श्रृंखलाओं में अपराजेय रही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड आकर आराम करने, अनुकूलन और अभ्यास के लिये दो ही दिन का समय मिला लेकिन अपने बल्लेबाजों के दम पर श्रेयस अय्यर की टीम जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी ।
 
न्यूजीलैंड में पिछली बार भारत ने 2022 में नेपियर में टी20 मैच खेला था और वर्षाबाधित वह मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर ड्रॉ रहा था । भारत ने वह श्रृंखला जीती थी चूंकि खराब मौसम के कारण एक ही मैच हो सका था ।
 
भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज पहले न्यूजीलैंड में टी20 खेल चुके हैं जिनमें कप्तान अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं ।
 
अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी भले ही आक्रामक पारियां खेलने में माहिर हों लेकिन यहां की तेज और उछालभरी पिचों पर उन्हें ढलने में समय लग सकता है ।