आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के दिलीप गावित ने एशियाई पैरा खेलों में पुरूषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि भारत के ही मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ को रजत पदक मिला ।
टी46 खिलाड़ी गावित ने 10 . 69 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण हासिल किया । वहीं टी47 खिलाड़ी मोर्सिंगनाकथ ने 10 . 72 सेकंड का समय निकाला । चीन के कांगजुन शि (टी46) ने 10 . 80 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता ।
दो या अधिक वर्गों के खिलाड़ियों को किसी स्पर्धा में एक साथ उतारा जा सकता है ताकि पर्याप्त प्रतिभागी रहें ।
टी46 और टी47 उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके शरीर के ऊपरी हिस्से के एक तरफ कोई कमी होती है जिसके कारण संतुलन और तालमेल में कम से मध्यम स्तर की असंतुलित चुनौतियां आती हैं।
दोनों श्रेणियों में अंतर यही होता है कि विकार कितना गंभीर है और कहां पर है ।