आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है।
कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बात करते हुए गिल और अपनी बल्लेबाजी को लेकर विचार साझा किए।
कोहली ने कहा, ‘‘ शुभमन अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं। इस भूमिका में वह अभी नए हैं, लेकिन उनके पास भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है।’’