सूर्यकुमार की जगह श्रेयस बने टी20 कप्तान, सूर्यवंशी को मौका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-06-2026
Shreyas replaces Suryakumar as T20 captain, Suryavanshi gets a chance
Shreyas replaces Suryakumar as T20 captain, Suryavanshi gets a chance

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो वहीं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया।
 
महज 15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
 
तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष और 205 दिन थी।
 
भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम एक से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में हिस्सा लेगी।
 
अय्यर की राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी तीन दिसंबर 2023 के बाद पहली बार हुई है। उन्होंने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच उसी दिन बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
 
विभिन्न दौरों के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ‘‘श्रेयस के बारे में बात करें तो पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए किस प्रकार का प्रदर्शन किया है। ’’
 
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ उन्होंने एक बार फाइनल भी जीता और इस साल अच्छी शुरुआत के बाद उसे मुश्किल सत्र का सामना करना पड़ा। एक कप्तान को जिन-जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, वे सभी हमने उनके मामले में देखी हैं। व्यक्तिगत रूप से उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।’’
 
अगरकर ने कहा, ‘‘ वह टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के काफी करीब भी थे। लेकिन सूर्यकुमार की मौजूदगी में उनके लिए जगह नहीं बन पाई। मेरे अनुसार वह अब एक बेहद मजबूत दावेदार हैं, जिनके पास टी20 प्रारूप में कप्तानी का पर्याप्त अनुभव है। यह हालांकि निश्चित रूप से एक अलग तरह की चुनौती होगी।’’


July 25: First test tube baby born
इतिहास-संस्कृति
Easy Quran Translation for Gen Z
इतिहास-संस्कृति
The Blessing of Charity: When Sadaqah Returns to You
इतिहास-संस्कृति