दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करेंगे रुतुराज गायकवाड़

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-07-2026
Ruturaj Gaikwad will captain West Zone in the Duleep Trophy.
Ruturaj Gaikwad will captain West Zone in the Duleep Trophy.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत और महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि शम्श मुलानी उप कप्तान होंगे।
 
मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
 
इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दो में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच उत्तर क्षेत्र से होगा। दलीप ट्रॉफी में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। इनमें फाइनल भी शामिल है जो छह से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।
 
पृथ्वी साव भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में शामिल हैं, जो पिछले साल मुंबई से महाराष्ट्र चले गए थे। सरफराज खान और मुशीर खान को भी टीम में जगह दी गई है।
 
टीम इस प्रकार है:
 
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान, महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उपकप्तान, मुंबई), पृथ्वी साव (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), जयमीत पटेल (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), तनुष कोटियन (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)।छोड़ना पड़ा था।