आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफायर जनवरी-फरवरी 2028 में होंगे।
‘क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार महिला और पुरुष दोनों के लिए ओलंपिक क्वालीफायर को वैश्विक प्रतियोगिताओं की सूची में शामिल किया गया है जिसे आईसीसी ने दुबई में अक्टूबर में हुई बैठकों के बाद अपने सदस्य बोर्डों के साथ साझा किया था।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2029 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आठ से 12 जून तक इंग्लैंड में होगा।
इसमें कहा गया है, ‘‘कुल मिलाकर 2027 और 2031 वनडे विश्व कप के बीच पुरुषों की 12, महिलाओं की सात और अडर19 (क्वालीफायर सहित) की पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।’’