एशियाड पैरा बैडमिंटन : नितेश, नवीन , तुलसीमति और मानसी को स्वर्ण, तीन रजत भी भारत की झोली में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Asian Games Para Badminton: Gold for Nitesh, Naveen, Tulsimati and Mansi, three silver medals also in India's kitty
Asian Games Para Badminton: Gold for Nitesh, Naveen, Tulsimati and Mansi, three silver medals also in India's kitty

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत के लिये एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में शुक्रवार का दिन बेहतरीन रहा जब पेरिस पैरालम्पिक चैम्पियन नितेश कुमार , नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन पुरूष एकल एसएल3 और एसएल4 में स्वर्ण पदक जीता जबकि तुलसीमति मुरूगेसन और मानसी जोशी ने महिला युगल एसएल3 . एसयू5 में भारत की झोली में पीला तमगा डाला ।
 
मुरूगेसन और मानसी ने चीन की यांग कियूशिया और शियाओ जूशियान को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 16, 21 . 13 से हराया ।
 
वहीं पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेताओं के बीच हुए मुकाबले में 31 वर्ष के नितेश ने 38 वर्ष के प्रमोद भगत को 21 . 18, 21 . 16 से हराया । वहीं 2018 और 2022 में स्वर्ण जीतने वाले प्रमोद को रजत पदक मिला ।
 
नितेश और पेरिस पैरालम्पिक रजत पदक विजेता तुलसीमति को मिश्रित युगल एसएल3 . एसयू5 में रजत पदक भी मिला । उन्हें फाइनल में इंडोनेशिया के लीनी रात्रि ओकतिला और हिकमत रामदानी ने 11 . 21, 21 . 19, 21 . 14 से हराया ।
 
मुरूगेसन को महिला एसयू5 वर्ग में रजत से संतोष करना पड़ा जो फाइनल में चीन की यांग कियूशिया से 18 . 21, 11 . 21 से हार गई ।