नेमार ने ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-07-2026
Neymar retires from international football after Brazil's World Cup exit
Neymar retires from international football after Brazil's World Cup exit

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 स्टार स्ट्राइकर नेमार ने रविवार को ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
 
ब्राज़ील अंतिम 16 के मैच में नॉर्वे से 2-1 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया जिसके बाद नेमार ने यह घोषणा की।
 
नेमार ने कहा, ‘‘मैंने अपनी तरफ से प्रयास किए। इसकी शुरुआत मेटलाइफ स्टेडियम से हुई थी और यहीं पर इसका अंत हुआ। अब यह सब खत्म हो चुका है।’’
 
इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ अगस्त 2010 को इसी स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ मैत्री मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने नॉर्वे के खिलाफ बेंच से मैदान में उतरने के बाद अंतिम मिनटों में पेनल्टी किक पर गोल किया।
 
दाहिनी पिंडली में चोट के कारण नेमार टूर्नामेंट में ब्राजील के पांच मैचों में से केवल दो में ही खेल पाए। ग्रुप चरण में वह स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 15 मिनट के लिए मैदान पर उतरे थे।
 
एक दशक से अधिक समय तक ब्राज़ील के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे नेमार हाल के वर्षों में चोटों से जूझते रहे, जिससे वह अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेल पा रहे थे। ब्राज़ील फुटबॉल की जिम्मेदारी अब अगली पीढ़ी संभाल रही है।
 
कप्तान मार्किनहोस ने कहा, ‘‘हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे नई पीढ़ी के साथ धैर्य रखें और शुरू से ही उनका समर्थन करें।’’