आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत की कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम आगामी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के तहत लंदन में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर पूरा करने के बाद 20 जुलाई को ग्लास्गो के लिए रवाना होगी।
यह प्रशिक्षण शिविर 29 जून से शुरू हुआ जिसके लिए कोषभारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा ‘टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप’ (टीएजीजी) और ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) के तहत दिया गया था।
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला टीम में ओलंपियन प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंता शामिल हैं।
पुरुष टीम में तपन मोहंती, तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश केपी और योगेश्वर सिंह को जगह मिली है।
राकेश पात्रा पुरुष टीम के कोच हैं जबकि पायल भट्टाचार्जी और अशोक कुमार मिश्रा महिला टीम के कोच के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।