आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना या कीलियन एमबाप्पे की फ्रांस या फिर एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे । फुटबॉल के महासमर से अगर आपकी पसंदीदा टीम बाहर हो गई है और आप आगे के मुकाबले भी देखना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि किस टीम का समर्थन करें ?
इसके लिये क्वार्टर फाइनल में पहुंची आठों टीमों के बारे में हम संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं ताकि आप खुद चयन कर सकें ।
अर्जेंटीना :
स्टार खिलाड़ी : लियोनेल मेस्सी, नाम तो सुना होगा ।
जानकारी : 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहती है अर्जेंटीना । मेस्सी विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक 21 गोल कर चुके हैं और इस बार टूर्नामेंट में आठ गोल करके शीर्ष पर हैं । अंतिम 16 के मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी 13 मिनट में अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर चमत्कारिक वापसी की ।
नारा : ‘‘वामोस, वामोस अर्जेंटीना ’’।
अर्जेंटीना को क्यो चुने : शर्तिया अच्छा प्रदर्शन, दस नंबर की जर्सी वाले (मेस्सी) का जादुई खेल ।
बेल्जियम :
स्टार खिलाड़ी : केविन डि ब्रूनी, थिबॉट कुर्टोइस
जानकारी : बेल्जियम ने अमेरिका को अंतिम 16 के दौर से बाहर किया और दुनिया भर के कई फुटबालप्रेमियों की चहेती बन गई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर जरूरी दखल देकर फोलारिन बोलोगुन को इस मैच के लिये अमेरिकी टीम में फिर शामिल कराया था ।
नारा : ‘‘वार इस देट फीस्ते ’या ‘ ताउस एनसेम्बल’
बेल्जियम को क्यो चुने : बेल्जियम चॉकलेट, वॉफल्स, डांस सेलिब्रेशन और बेहतरीन खिलाड़ी
इंग्लैंड :
स्टार खिलाड़ी : हैरी केन, जूड बेलिंगहम
जानकारी : इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने 1966 विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है । इंग्लैंड ने फुटबॉल का अविष्कार किया लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं ।