जॉर्डन के खिलाफ शुरुआत नहीं करेंगे लियोनेल मेस्सी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-06-2026
Lionel Messi will not start against Jordan
Lionel Messi will not start against Jordan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले लियोनेल मेस्सी मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के ग्रुप जे में जॉर्डन के खिलाफ होने वाले मैच में शुरुआती एकादश में शामिल नहीं होंगे।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने शुक्रवार को मेस्सी के 39वें जन्मदिन के दो दिन बाद कहा कि टीम के कप्तान मैच की शुरुआत में मैदान पर नहीं उतरेंगे। उन्होंने हालांकि कहा कि वह ‘‘थोड़ी देर बाद मैदान में आएंगे।’’
 
स्कालोनी ने यह नहीं बताया कि मेस्सी खेल में कब स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे।
 
मेस्सी ने अर्जेंटीना के पहले दो ग्रुप मैचों में सभी पांच गोल किए और अब छह विश्व कप में उनके कुल 18 गोल हो गए हैं। टूर्नामेंट में अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 की जीत में उन्होंने अपनी पहली हैट्रिक बनाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 गोल के विश्व कप रिकॉर्ड की बराबरी की।
 
इसके बाद उन्होंने सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2-0 की जीत में दोनों गोल करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था।