जुरेल के 99, पडिक्कल के 80 से भारत ए के सात विकेट पर 291 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Jurel's 99, Padikkal's 80 help India A post 291 for seven
Jurel's 99, Padikkal's 80 help India A post 291 for seven

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कप्तान ध्रुव जुरेल के नाबाद 99 रन और देवदत्त पडिक्कल के 80 रन की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन शनिवार को सात विकेट पर 291 रन बनाये ।

जुरेल 155 गेंद में 99 रन बनाकर और आकाश दीप 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं । दोनों अभी तक आठवें विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़ चुके हैं ।
 
लंच के समय भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था । यशस्वी जायसवाल को पहले ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने पगबाधा आउट किया ।
 
लंच के बाद पहले ओवर में साइ सुदर्शन (41) आउट हो गए जिन्हें तेज गेंदबाज जेरोड मैकी ने विकेट के पीछे मिचेल हे के हाथों लपकवाया ।
 
पडिक्कल ने दूसरा छोर संभालकर 101 गेंद में अर्धशतक पूरा किया ।
 
भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 131 रन था लेकिन न्यूजीलैंड ने सात रन के भीतर तीन विकेट चटकाये ।
 
यश राठौड़ (13) पहले आउट हुए और उनके बाद पडिक्कल का विकेट गिरा । रविचंद्रन स्मरण को शीट ने पगबाधा आउट किया । वॉशिंगटन सुंदर को भी शीट ने ही पवेलियन भेजा ।