आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे ने मध्यप्रदेश के खिलाफ दो नवंबर से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच के लिये विदर्भ टीम में यश ठाकुर की जगह ली है जो भारतीय टीम में चुने गए हैं ।
दो बार की रणजी चैम्पियन विदर्भ टीम जामथा के वीसीए स्टेडियम पर ग्रुप ए का यह मैच खेलेगी ।
ठाकुर को न्यूजीलैंड में चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिये भारतीय टीम में चुना गया है जिससे वह यह मैच नहीं खेल सकेंगे ।
विदर्भ ने अब तक तीनों मैचों में गोवा, जम्मू कश्मीर, पुडुच्चेरी को हराकर 19 अंक हासिल कर लिये हैं ।