आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर ने फाइनल में राजस्थान को हराकर बधिरों की आईडीसीए 10वीं टी20 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीता।
इस चैंपियनशिप में 14 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था जो भारत में बधिर क्रिकेट के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा।
भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) बधिर क्रिकेटरों के लिए खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों को अधिक मान्यता दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
आईडीसीए का नए क्षेत्रों तक पहुंचने का लक्ष्य है जिससे कि बधिर क्रिकेट को पहचान मिल सके।