Chapman and Ravindra ruled out of ODI series, Nicholls and Seifert included in New Zealand squad
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अभी तक चोटों से नहीं उबर पाए हैं और इस कारण बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
चैपमैन अपनी हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जबकि रविंद्र अभी भी अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने बयान में कहा, ‘‘हाल में किए गए एमआरआई से पता चला है कि चैपमैन को बायीं हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबरने में अभी दो सप्ताह का समय लगेगा जबकि रविंद्र दाहिने कंधे की चोट के कारण अभी अपनी पूरी क्षमता से फील्डिंग नहीं कर पा रहे हैं।’’
इन दोनों के बाहर होने से चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए टिम सीफर्ट अब पूरी श्रृंखला के लिए टीम में बने रहेंगे, जबकि हेनरी निकोल्स पहले तीन मैचों में खेलेंगे। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को श्रृंखला के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।