आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के एक दिन बाद आयरलैंड ने सोमवार को अपनी पुरुष क्रिकेट टीम के लिए एक नया कोच नियुक्त किया।
आयरलैंड में जन्में गैरी विल्सन को दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक मलान की जगह नियुक्त किया गया। वह पिछले 30 से ज्यादा वर्षों में टीम के पहले आयरिश कोच होंगे।
आयरलैंड ने बेलफास्ट में हुई टी20 श्रृंखला में भारत को 2-0 से हरा दिया। अब टीम विल्सन के मार्गदर्शन में अगले साल होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।
विल्सन ने 2020 में संन्यास लेने से पहले अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मैच खेले।