भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे की पारी को 131 रन पर समेटा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
Indian women's team bundled out Zimbabwe for 131 runs
Indian women's team bundled out Zimbabwe for 131 runs

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के आखिरी मुकाबले में बुधवार को यहां जिम्बाब्वे की पारी को 39.5 ओवर में 131 रन पर समेट दिया।
 
जिम्बाब्वे की ओर से मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 35 रन का योगदान दिया।
 
भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट झटके। क्रांति गौड़ और सयाली सतघरे ने भी दो-दो विकेट हासिल किए ।