आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत को फीफा अंडर-15 विश्व कप एवं फेस्टिवल के टियर-सी वर्ग के अंतिम 32 मुकाबले में बुधवार को यहां होंडुरास के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद भारतीय टीम अब निचले ब्रैकेट के अंतिम 16 मुकाबले में खेलेगी, जहां उसकी चुनौती 81वें से 96वें स्थान के बीच अपनी स्थिति बेहतर करने की होगी।
होंडुरास की ओर से डानियो फ्लोरेस (18वें मिनट) और एलेजांद्रो अमाया (37वें मिनट) ने गोल किए, जबकि भारत के लिए रोनांदेव अहीबाम (31वें मिनट) ने टीम का इकलौता गोल दागा।
टूर्नामेंट में शामिल सभी 189 टीमें टूर्नामेंट के अंतिम दिन तक अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए मुकाबले खेलेंगी। भारत का अगला मुकाबला त्रिनिदाद एवं टोबैगो से होगा। त्रिनिदाद एवं टोबैगो को अपने अंतिम 32 दौर के मैच में फ्रांस के खिलाफ 2-4 से हार झेलनी पड़ी।