Abhishek Sharma overtakes Ishan Kishan to become the world's number one T20I batsman
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रैकिंग में अपने हमवतन इशान किशन को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए।
अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मंगलवार को महज 38 गेंद में 113 रन की तूफानी पारी खेली जो उनका इस प्रारूप में चौथा शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। इसके एक दिन बाद वह रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।
चोट के कारण पांच मैच की शृंखला के दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नहीं खेल सके किशन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान साहिबजादा फरहान दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘इस पारी की बदौलत बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने अपने साथी खिलाड़ी इशान किशन को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया।’’
अभिषेक के कुल 897 रेटिंग अंक हैं जबकि फरहान 883 अंक के साथ दूसरे और किशन 866 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
किशन ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई में अभिषेक को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था।