आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय टीम ने राज सिंह वाहेंगबाम और डल्लालमुआन गंगटे की हैट्रिक की बदौलत शनिवार को एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप मुकाबले में गुआम को 12-0 से करारी शिकस्त दी।
यह भारत की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।
ग्रुप ई के इस मुकाबले में वाहेंगबाम ने चार गोल दागे। उन्होंने 55वें, 73वें, 83वें और 84वें मिनट में गोल किए। वहीं, गंगटे ने 13वें, 27वें और 32वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
भारत के लिए अन्य गोल लियो थोंगबाम (पांचवां मिनट), ऋषिकेश मानवथी (20वां मिनट), डेविड मंगांग इरोम (53वां मिनट), फेलिक्स मीतई सैखोम (56वां मिनट) और रिस्टिक मैती (87वां मिनट) ने किए।
लियो थोंगबाम ने पांचवें मिनट में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान गंगटे ने लगातार तीन गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्हें हाफ टाइम के समय आराम दिया गया।