आईपीएल का कार्यक्रम ऐसा होना चाहिए कि सभी 10 टीम एक-दूसरे के मैदान पर खेलें: बर्मन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-11-2026
IPL schedule should be such that all 10 teams play on each other's grounds: Barman
IPL schedule should be such that all 10 teams play on each other's grounds: Barman

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम इतना लंबा होना चाहिए कि सभी 10 टीम एक-दूसरे के खिलाफ घरेलू और विरोधी टीम के मैदान पर मुकाबले खेल सकें।
 
मौजूदा व्यवस्था में प्रत्येक टीम एक सत्र में लीग चरण के 14 मुकाबले खेलती है लेकिन सभी टीमों का एक-दूसरे से दो बार सामना नहीं होता।
 
वर्ष 2028 से शुरू होने वाले मीडिया अधिकार चक्र में आईपीएल के मुकाबलों की संख्या 74 से बढ़कर 94 होने की संभावना है।
 
आईपीएल के कार्यक्रम की अवधि में संभावित बदलाव को लेकर जारी चर्चा के बीच बर्मन ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता लीग चरण में सभी टीम के बीच दो-दो मुकाबले सुनिश्चित करने की होनी चाहिए।