भारत को और फील्ड गोल करने होंगे : महिला हॉकी कोच मारिन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-06-2026
India needs to score more field goals: Women's hockey coach Marijne
India needs to score more field goals: Women's hockey coach Marijne

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
नेशंस कप जीतकर एफआईएच प्रो लीग में टीम की वापसी के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि उनकी टीम को फील्ड गोल अधिक करने पर फोकस करना होगा ।
 
भारत ने रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को 2 . 0 से हराकर दूसरी बार नेशंस कप खिताब जीता और प्रो लीग में जगह बनाई ।
 
मारिन ने मैच के बाद कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर हम पहला टूर्नामेंट और फाइनल जीतकर खुश हैं । यह जीतना जरूरी था ताकि फाइनल जीतने की आदत पड़े । खासकर विश्व कप क्वालीफायर में इंग्लैंड से मिली हार के बाद । हमने मजबूत और सुनियोजित डिफेंस पर भरोसा किया ।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने गोल करने के मौके बनाये और इस क्षेत्र में हमें लगातार काम करना है । पेनल्टी कॉर्नर अच्छा रहा । फील्ड गोल भी और हो सके तो बहुत अच्छा होगा ।’’
 
उन्होंने आगे कहा ,‘‘ सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम के रूप में खेलने पर जीतना आसान नहीं होता । लेकिन हमने साबित कर दिया कि हम वह दबाव बखूबी झेल सकते हैं । आगे दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलकर काफी अनुभव मिलेगा ।’’