भारत थाईलैंड से 2-3 से हारकर छठे स्थान पर रहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
India lost 2-3 to Thailand to finish sixth.
India lost 2-3 to Thailand to finish sixth.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम शनिवार को यहां पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मैच में थाईलैंड से 2-3 से हार गई और इस तरह से उसने एशियाई खेलों में छठे स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।
 
एक घंटे और 56 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम 19-25, 25-17, 21-25, 25-17, 15-17 से हार गई।
 
भारत की तरफ से जेरोम विनीत ने 22 और जोएल बेंजामिन जेबराज ने 17 अंक बनाए। अश्वल राय (14 अंक) और चिराग यादव (11) ने भी अपना योगदान दिया।
 
थाईलैंड की ओर से सुवित महासिरियोथिन ने 25 और थानैट बमरुंगफाकडी ने 19 अंक बनाए