भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर ढेर किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2026
India bowl out New Zealand for 185 runs
India bowl out New Zealand for 185 runs

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अर्शदीप सिंह की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को बुधवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 40.2 ओवर में 185 रन पर ढेर कर दिया।
 
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसके बल्लेबाज शुरू से भारतीय तेज गेंदबाजों की तेजी और उछाल के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए।
 
भारत का चार तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में रखने का फैसला सही साबित हुआ। भारत की तरफ से अर्शदीप महंगे साबित हुए लेकिन वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर चार विकेट लिए। गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया।
 
न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन का योगदान दिया।