पंत और जुरेल के अर्धशतक, भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-08-2026
Half centuries from Pant and Jurel take India to 419 for six at lunch
Half centuries from Pant and Jurel take India to 419 for six at lunch

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए।

भारत ने सुबह पांच विकेट पर 300 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में 119 रन जोड़े। इस बीच भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन (06) का विकेट गंवाया।
 
लंच के समय पंत 63 और जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़ चुके हैं।
 
श्रीलंका को दूसरे दिन सुबह तुरंत ही सफलता मिली जब असिथा फर्नांडो ने जैन को दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया।
 
पंत रविवार को मैच के पहले दिन लाहिरु कुमारा की गेंद से हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने दो घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर बिताकर चोट को लेकर चिताओं को दूर कर दिया।
 
पंत की पारी देखकर लग सकता है कि उनके लिए यह आसान रहा होगा लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था। तेज गेंदबाज फर्नांडो और कुमारा ने बाउंसरों की बौछार से उनके शरीर को निशाना बनाया। पंत ने इसका बखूबी सामना किया।