गिल और राहुल के शतक, भारत ने तीन विकेट पर 368 रन बनाए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-06-2026
Gill and Rahul hit centuries as India made 368 for three.
Gill and Rahul hit centuries as India made 368 for three.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शतक से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को यहां तीन विकेट पर 368 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की।
 
गिल ने 143 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के से नाबाद 103 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी भी की।
 
राहुल ने इससे पहले साई सुदर्शन (81) के साथ दूसरे विकेट के लिए 185 गेंद में 139 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया।
 
दिन का खेल खत्म होने पर ऋषभ पंत नाबाद 50 रन बनाकर गिल का साथ निभा रहे थे। दोनों चौथे विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी की चुके हैं।
 
अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 67 रन देकर दो विकेट चटकाए। जियाउर रहमान ने 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
 
अफगानिस्तान को तेज गर्मी के बीच खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा क्योंकि उसके क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच टपकाए।
 
शतकवीर राहुल को भी किस्मत का सहारा मिला। वह 11वें ओवर में जब 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब रहमान की गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजाई ने उनका कैच लपका लेकिन मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी लेकिन अफगानिस्तान ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया।
 
भारत ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज जायसवाल (32 गेंद में 24 रन, पांच चौके) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उन्हें मलाल रहेगा कि वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और साधारण शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।


July 25: First test tube baby born
इतिहास-संस्कृति
Easy Quran Translation for Gen Z
इतिहास-संस्कृति
The Blessing of Charity: When Sadaqah Returns to You
इतिहास-संस्कृति