जैकसन समूह ने गांगुली को ब्रांड दूत बनाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-03-2026
Ganguly appointed brand ambassador by Jackson Group
Ganguly appointed brand ambassador by Jackson Group

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
ऊर्जा और बुनियादी ढांचा समूह जैकसन ग्रुप ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपना पहला ब्रांड दूत बनाया है ।

गांगुली इस करार के तहत जैकसन समूह के प्रमुख ब्रांड अभियानों और रणनीतिक पहल में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
 
गांगुली ने इस मौके पर कहा ,‘‘ वितरित ऊर्जा, सौर ऊर्जा, हरित अणु और बुनियादी ढांचे जैसे ऊर्जा, मेट्रो, सिविल और पानी को लेकर जैकसन का विजन सामयिक और प्रभावी है । मैं एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर उत्साहित हूं जो भारत के ऊर्जा बदलाव और एक हरित भविष्य में सार्थक योगदान दे रहा है ।’’