अमेरिका में 1994 में आयोजित फीफा विश्व कप और 2026 में होने वाले विश्व कप की तुलना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-06-2026
Comparison of the 1994 FIFA World Cup in the USA and the 2026 World Cup
Comparison of the 1994 FIFA World Cup in the USA and the 2026 World Cup

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अमेरिका में 1994 में खेले गए पहले फीफा विश्व कप और 2026 में अमेरिका, मेक्सिको तथा कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के बीच कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह टूर्नामेंट आकार, टिकट कीमतों और सुविधाओं के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा।

1994: पहले दौर के मैचों के टिकट 25 से 75 डॉलर तक मिल जाते थे, जबकि फाइनल के टिकट 180 से 475 डॉलर के बीच थे।
 
2026: पहले दौर के टिकट 140 डॉलर से शुरू होकर 2,735 डॉलर तक पहुंच रहे हैं। फाइनल के टिकट 4,185 डॉलर से लेकर 8,680 डॉलर तक बेचे गए, जबकि बाद में उनकी अधिकतम कीमत बढ़ाकर 10,990 डॉलर कर दी गई। इस बार टिकटों की कीमत मांग के अनुसार बदलने वाली ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ प्रणाली भी लागू की गई है।
 
1994: विश्व कप 24 टीमों वाला आखिरी टूर्नामेंट था। इसके बाद 1998 में टीमों की संख्या 32 हुई।
 
2026: पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। नए प्रारूप के कारण चैंपियन बनने वाली टीम को अब सात की जगह आठ मैच खेलने होंगे।


July 25: First test tube baby born
इतिहास-संस्कृति
Easy Quran Translation for Gen Z
इतिहास-संस्कृति
The Blessing of Charity: When Sadaqah Returns to You
इतिहास-संस्कृति