Bumrah, Jadeja and Prasidh will be in focus in the match between India A and New Zealand A.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले भारत ए की तरफ से खेलते हुए शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच में अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेंगे।
बुमराह ने अपना आखिरी मैच एशियाई खेलों के फाइनल के रूप में तीन अक्टूबर को खेला था। इसके बाद उन्हें कार्यभार प्रबंधन के तहत टी20 और मौजूदा वनडे श्रृंखला के लिए टीम में नहीं रखा गया था।
वेलिंगटन में 19 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले बुमराह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मैच में यहां की परिस्थितियों से अवगत होने की पूरी कोशिश करेंगे।
भारत ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को काफी महत्व दिया है और इसलिए उसके कई सीनियर खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ श्रृंखला में खेल रहे हैं। इससे उन्हें यहां की हवादार और ठंडी परिस्थितियों के अनुकूल होने का मौका मिला है।
हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबर चुके प्रसिद्ध को भी टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था।