अवानी संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं, लियोनी हार्म ने जर्मनी में पहला एलईटी खिताब जीता

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-05-2026
Avani finishes tied 49th, Leonie Harm wins maiden LET title in Germany
Avani finishes tied 49th, Leonie Harm wins maiden LET title in Germany

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 अवनी प्रशांत ने अमुंडी जर्मन मास्टर्स के चौथे दौर में बोगी रहित दो-अंडर 71 का स्कोर बनाकर अपने अभियान का समापन संयुक्त 49वें स्थान के साथ किया।

अवनी ने नौवें और 14वें होल पर बर्डी लगाकर दो-अंडर का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर सात ओवर पार (78-69-81-71) रहा।
 
लियोनी हार्म ने अंतिम दौर में चार-अंडर 69 का कार्ड खेलते हुए कुल 10-अंडर पार (65-75-73-69) के स्कोर के साथ अपना पहला खिताब जीता।
 
इससे पहले प्रणवी उर्स और वाणी कपूर कट से बाहर हो गई थीं।