अमन और अंतिम स्वर्ण पदक से अब केवल एक जीत दूर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-10-2026
Aman and the final gold medal are now just one win away
Aman and the final gold medal are now just one win away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को यहां क्रमशः पुरुषों के 57 किलोग्राम और महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
 
पिछले एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना अब उत्तर कोरिया के चोंग सोंग हान से होगा।
 
हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली अंतिम ने भी महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की जिन झांग को 6-1 से हराया।
 
फाइनल में उनका मुकाबला 2024 की विश्व चैंपियन मो कियोका से होगा।
 
इससे पहले दोनों भारतीय पहलवान ने अपने शुरुआती मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया।
 
अमन ने जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नुरदानत ऐतानोव को हराया।