सबालेंका खिताबी हैट्रिक से एक जीत दूर, फाइनल में रायबाकिना से भिड़ेंगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-09-2026
सबालेंका खिताबी हैट्रिक से एक जीत दूर, फाइनल में रायबाकिना से भिड़ेंगी
सबालेंका खिताबी हैट्रिक से एक जीत दूर, फाइनल में रायबाकिना से भिड़ेंगी

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 एरिना सबालेंका जानती हैं कि अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के बाद वह विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी नहीं रह जाएगी लेकिन उनका लक्ष्य अब एलेना रायबाकिना को हराकर वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरा करना होगा। रायबाकिना फाइनल में हारने पर भी सोमवार को शीर्ष रैंकिंग हासिल कर लेगी।

रायबाकिना ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान अपने नाम पर सुनिश्चित कर दिया था लेकिन उनके लिए महिला एकल का खिताब जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध दिखती हैं।
 
अमेरिकी ओपन में महिला वर्ग में आखिरी बार सेरेना विलियम्स ने 2012 से लेकर 2014 तक चैंपियन बनकर खिताबी हैट्रिक पूरी की थी।
 
सबालेंका ने कहा, ‘‘मैं फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी। मैं निश्चित रूप से खिताब जीतने के लिए बेताब हूं।’’
 
रायबाकिना ने सेमीफाइनल में कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर महिला टेनिस की शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबले का रास्ता साफ किया। सबालेंका ने पहले सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सबालेंका को दूसरा सेट जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।