Zydus Lifesciences' net profit declined 26.6 percent to Rs 925.5 crore in the second quarter.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जायडस लाइफसाइंसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 26.6 प्रतिशत घटकर 925.5 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,260.9 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 7,909.6 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,123.2 करोड़ रुपये थी।
जायडस का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 6,806.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,509 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल बिक्री में दवा कारोबार का योगदान 83 प्रतिशत रहा।