मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-03-2026
Zinc futures rise on strong spot demand
Zinc futures rise on strong spot demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 313.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 5.50 रुपये या 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 313.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,165 लॉट के लिए कारोबार हुए।
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेततों के बीच व्यापारियों की ताजा लिवाली के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।