युकी और वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में हारे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-03-2026
Yuki and Venus lose in the first round of Miami Open
Yuki and Venus lose in the first round of Miami Open

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारत के युकी भांबरी और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार माइकल वीनस मियामी ओपन के पहले दौर में जॉन पैट्रिक स्मिथ और सैंडर्स एरेंड्स से हारकर बाहर हो गए ।

युकी और वीनस को अंतिम 32 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्मिथ और नीदरलैंड के एरेड्स ने एक घंटे 52 मिनट में 4 . 6, 7 . 5, 15 . 13 से हराया ।
 
इन दोनों जोड़ियों के बीच यह पहला ही मुकाबला था ।
 
युकी इस महीने की शुरूआत में आंद्रे गोरानसन के साथ इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे ।