दिल्ली में युवक गिरफ्तार: देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल का आरोप

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 04-10-2025
Youth arrested in Delhi for using offensive language against Hindu deities
Youth arrested in Delhi for using offensive language against Hindu deities

 

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवक को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस मामले की शिकायत विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई थी।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वसंत कुंज (दक्षिण) थाना क्षेत्र में एक PCR कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा हिंदू देवी-देवताओं के लिए गाली-गलौज किए जाने की जानकारी दी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस Ruby Nursery, छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, जहां शिकायतकर्ता रवि कांत और अन्य विहिप सदस्य मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को एक वीडियो दिखाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में एक युवक को हिंदू देवी-देवताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते देखा जा सकता है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद शमशाद आलम, निवासी रूबी नर्सरी, दिल्ली के रूप में की है।शिकायत की जांच और पुष्टि के बाद, 4 अक्टूबर को वसंत कुंज (दक्षिण) थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी मोहम्मद शमशाद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की आगे जांच जारी है।

एक अन्य घटना: झगड़े के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक 24 वर्षीय महिला पर उसके पति ने कथित रूप से चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला अपने माता-पिता के घर में रह रही थी, क्योंकि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पति ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जहां कहासुनी के दौरान उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल महिला को जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया, “घटना के समय महिला ब्रह्मपुरी स्थित अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति, जो जाफराबाद का निवासी है, उससे मिलने आया। दोनों के बीच बहस हुई और पति ने चाकू से वार कर दिया।”

इस मामले में भी आगे की जांच जारी है।



Mahatma Gandhi and Muslims
इतिहास-संस्कृति
Important events of September 30
इतिहास-संस्कृति