Yogi Adityanath offered prayers at the Vindhyachal temple.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विंध्याचल मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोकमंगल की कामना की।
इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ रहे। आदित्यनाथ मंदिर में दस मिनट तक रुके।
इससे पहले सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मोतिया झील, विंध्याचल में उतरा। उनके साथ अपना दल के नेता और राज्य सरकार में मंत्री आशीष पटेल भी थे।
मंदिर परिसर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा और अपना दल की छानबे से विधायक रिंकी कोल ने उनका स्वागत किया।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने शुरू होने वाले नवरात्र की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद वह मड़िहान स्थित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।