भूटान की बिजली परियोजना के लिए विश्व बैंक देगा 51.5 करोड़ डॉलर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-05-2026
World Bank to provide $515 million for Bhutan's power project
World Bank to provide $515 million for Bhutan's power project

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भूटान ने दोरजीलुंग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लिमिटेड (डीएचपीएल) के विकास के लिए मंगलवार को विश्व बैंक के साथ 51.5 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए
 
इस परियोजना का विकास टाटा पावर और ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन कर रही हैं। डीएचपीएल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी भूटान की ड्रक ग्रीन पावर के पास है जबकि 40 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा पावर के पास है।
 
यह भूटान में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी। इसकी क्षमता 1125 मेगावाट की है।
 
पूर्वी भूटान में कुरिचू नदी पर स्थित यह परियोजना सर्दियों के दौरान भूटान के मौसमी ऊर्जा घाटे को कम करेगी और गर्मी एवं वर्षा ऋतु में अतिरिक्त बिजली भारत को निर्यात की जाएगी।
 
परियोजना से प्रतिवर्ष करीब 4,500 गीगावाट घंटा का स्वच्छ बिजली उत्पादन होगा, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत आपूर्ति भारत को की जाएगी।
 
टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करेगी और भारत-भूटान के बीच स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करेगी।