जम्मू-कश्मीर: मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत 500 से अधिक लोग गिरफ्तार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-05-2026
Jammu and Kashmir: Over 500 people arrested in anti-drug drive
Jammu and Kashmir: Over 500 people arrested in anti-drug drive

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 जम्मू-कश्मीर के ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत अब तक 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 14.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
यह अभियान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल पर 11 अप्रैल को जम्मू से शुरू किया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 4.7 किलोग्राम हेरोइन, 27.13 किलोग्राम चरस और 209 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया।
 
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के तहत मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी चल-अचल संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर क्षेत्र में 12.66 लाख रुपये की छह चल संपत्तियां और 7.77 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियां जब्त हुईं, जबकि जम्मू क्षेत्र में 1.36 करोड़ रुपये की 22 चल संपत्तियां और 5.54 करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियां कुर्क की गईं।
 
अधिकारियों के अनुसार, अब तक 537 तस्करों को गिरफ्तार कर 502 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।