पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कम से कम सात और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे : शाह

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
will remain deployed in West Bengal for at least seven
will remain deployed in West Bengal for at least seven

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद कम से कम सात और दिन तक केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

शाह बेहाला में रोड शो के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे, जहां 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होना है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना चार मई को होगी।
 
शाह ने कहा, “भाइयों और बहनों, 29 तारीख को जाकर वोट दीजिए, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, और मैं आपको बता दूं कि भाजपा के सत्ता में आने पर भी केंद्रीय बल यहां सात दिन तक रहेंगे।”
 
यह रोड शो बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन आयोजित किया गया, जिससे दक्षिण कोलकाता का यह इलाका भगवा रंग में रंग गया। खुले वाहन पर खड़े होकर शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया।
 
बेहाला पूर्व और बेहाला पश्चिम सीट से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन यह रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान दक्षिण कोलकाता का यह इलाका भगवा रंग में रंगा नजर आया।
 
खुले वाहन पर सवार शाह ने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा समर्थक “जय श्री राम” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाते रहे।
 
बाद में शाह ने हुगली जिले के चंदननगर में भी एक और भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।
 
इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त लहर है और सत्ता में आने के बाद पार्टी “सभी घुसपैठियों को बाहर कर देगी।”