तृणमूल कांग्रेस के माफिया राज को खत्म करेंगे : मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-04-2026
We will put an end to the Trinamool Congress's 'Mafia Raj': Modi
We will put an end to the Trinamool Congress's 'Mafia Raj': Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में “कट-मनी संस्कृति और तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट राज को खत्म करने” का आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अवैध कोयला और बालू खनन से जुड़ा माफिया राज राज्य के लोगों पर शिकंजा कस चुका है।
 
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के आसनसोल स्थित पोलो ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के कोयला क्षेत्र से निकाले जाने वाले अवैध कोयले की कालाबाजारी ममता बनर्जी शासन के तहत अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच गई है।
 
मोदी की बृहस्पतिवार को यह दूसरी रैली थी। इससे पहले उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर के बंदरगाह शहर हल्दिया में पहली रैली की थी जिसमें उन्होंने घोषणा की कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव जीतती है तो पश्चिम बंगाल की जनता को छह गारंटी दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने ‘‘निर्मम’’ तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने की अपील की जो विकास की राह में ‘‘राज्य को पीछे धकेल रही है’’।
 
मोदी ने आसनसोल में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आसनसोल का कोयला क्षेत्र अब तृणमूल के सिंडिकेट राज के अधीन है। अवैध कोयला, रेत और मिट्टी खनन में शामिल लोगों ने जनता पर अपना शिकंजा कस रखा है।’’