तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली में किए गए दावों का खंडन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-04-2026
The Trinamool Congress refuted the claims made by Prime Minister Modi at his election rally.
The Trinamool Congress refuted the claims made by Prime Minister Modi at his election rally.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी रैली में किए गए दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में अब भी दुनिया में सबसे अधिक गरीब लोग हैं और पांच में से चार भारतीय प्रतिदिन 171 रुपये से कम कमाते हैं।
 
तृणमूल नेता ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली में मोदी के भाषण के संबंध में पलटवार किया और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सात दावों पर विस्तृत ‘‘फैक्ट चेक’’ जारी किया।
 
ओब्रायन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आइए उनके सात दावों का पर्दाफाश करते हैं और वास्तविकता देखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी के संसद में या रैलियों में दिए गए हर भाषण के बाद ऐसे जवाब तैयार करना आसान होता है।
 
प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे का जवाब देते हुए कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल को पीछे ले जा रही है, ओब्रायन ने कहा कि देश में गरीबी अभी भी व्यापक रूप से मौजूद है और उन्होंने राज्य की आर्थिक वृद्धि पर प्रकाश डाला।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में पांच गुना वृद्धि हुई है और इसके निर्यात में भी वृद्धि हुई है।
 
प्रधानमंत्री के इस दावे पर कि कारखाने बंद हो गए हैं और मजदूर राज्य से पलायन कर रहे हैं, तृणमूल नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पंजीकृत कंपनियों की संख्या 2011 से काफी बढ़ गई है, जो औद्योगिक विस्तार का संकेत है।
 
ओब्रायन ने कहा कि बंगाल में पंजीकृत कंपनियों की कुल संख्या 2011 में 1.37 लाख थी जो 2025 में बढ़कर 2.50 लाख हो गई। इस तरह 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और औसतन हर साल 7,500 से अधिक कंपनियां पंजीकृत हो रही हैं।