Uttar Pradesh after visiting and worshipping Maa Pateshwari.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।
उन्होंने मां की आरती उतारी तथा सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार योगी शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे। यहां विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के बाद उन्होंने मंदिर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
योगी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की। उसके बाद वह गोंडा के लिए रवाना हो गया।
दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, विधायक पलटूराम, कैलाश नारायण शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।