संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत-पाकिस्तान में बाढ़ में जान गंवाने वालों पर व्यक्त किया दुख

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 18-08-2025
UN Secretary General expressed grief over the loss of lives in India-Pakistan floods
UN Secretary General expressed grief over the loss of lives in India-Pakistan floods

 

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान में आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण हुई हताहतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

महासचिव ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं और आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

महासचिव के प्रवक्ता स्टेफ़ेन डुजारिक ने रविवार को जारी बयान में कहा, "संयुक्त राष्ट्र देश दल सरकारों की आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"रिपोर्ट्स के अनुसार, सैकड़ों लोग बाढ़ में जान गंवा चुके हैं और कई अभी भी लापता हैं।