संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का नये साल का संदेश हिंदी और उर्दू में जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-12-2025
UN chief's New Year message released in Hindi and Urdu
UN chief's New Year message released in Hindi and Urdu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 पहली बार, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने वर्ष 2026 के लिए अपना नववर्ष संदेश हिंदी सहित अन्य भाषाओं में जारी किया है। गुतारेस ने अपने संदेश में विश्व नेताओं से आज विकास में निवेश करने का आह्वान किया, ना कि विनाश (युद्ध) में।
 
एंतोनियो गुतारेस का नववर्ष संदेश 11 भाषाओं में जारी किया गया है, जिनमें संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश के साथ-साथ हिंदी और उर्दू भी शामिल हैं।
 
इस अवसर पर उनके वीडियो संदेश में हिंदी सबटाइटल भी उपलब्ध कराए गए हैं।
 
नये साल के लिए एक अपील में, महासचिव गुतारेस ने आज विश्व नेताओं से "प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने" और विनाश (युद्ध में खर्च) के बजाय विकास में निवेश करने का आह्वान किया।
 
गुतारेस ने सोमवार को 2026 के लिए अपने संदेश में कहा, ‘‘जैसा कि हम नये साल में प्रवेश करने वाले हैं, दुनिया एक मोड़ पर खड़ी है। हमारे चारों ओर अराजकता और अनिश्चितता है। लोग हर जगह पूछ रहे हैं: क्या नेता सच में सुन रहे हैं? क्या वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं?”
 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में मानव पीड़ा का पैमाना भयानक है-एक-चौथाई से अधिक मानवता ऐसे क्षेत्रों में रहती है जो संघर्ष से प्रभावित हैं।
 
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर 20 करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है और लगभग 12 करोड़ लोगों को युद्ध, संकट, आपदाओं या उत्पीड़न से बचने के लिए विस्थापित होना पड़ा है।